क्यों किसी के लिये मेरे पास वक़्त नहीं है !!!
क्यों किसी के लिये मेरे पास वक़्त नहीं है !!..
क्यों किसी के लिये मेरे पास वक़्त नहीं है !!..
आँखों में है नीद भरी पर ,
सोने के लिये क्यू वक़्त नहीं है !
दिल है मेरा गमो से भरा ,
फिर रोने के लिये क्यू वक़्त नहीं है !!१ !!
क्यों किसी के लिये मेरे पास वक़्त नहीं है !!..
सारे नाते उलझ गए ,
अब सुलझाने का भी वक़्त नहीं है !
कविताएं तो लिख डाली ,
अब पढने का भी वक़्त नहीं है !!
गजले तो हमने कह डाली ,
अब सुनने के लिये भी वक़्त नहीं है !!!२ !!!
क्यों किसी के लिये मेरे पास वक़्त नहीं है !!
सारे नाम मोबाइल पर है ,
एक सन्देश के लिये अब वक़्त नहीं है !
प्रेम तो हमने कर डाला ,
इजहार के लिये अब वक़्त नहीं है !!
गेरो के क्या बात करे ,
जब अपनों के लिये हे वक़्त नहीं है !!!३!!!
क्यों किसी के लिये मेरे पास वक़्त नहीं है !!..
पैसों की दौड़ में ऐसे दौड़े ,
की थकने का भी वक़्त नहीं है !
पराए एहसानों की छोड़ो ,
जब अपने सपनो के लिये भी वक़्त नहीं है !!४!!
क्यों किसी के लिये मेरे पास वक़्त नहीं है !!..
अब तू हे बता ऐ जिंदगी ,
ऐसे जीवन का क्या होगा !
पल पल मरते मरते जिया ,
अब जीने का भी वक़्त नहीं है !!५!!
क्यों किसी के लिये मेरे पास वक़्त नहीं है !!..
क्यों किसी के लिये मेरे पास वक़्त नहीं है !!..
क्यों किसी के लिये मेरे पास वक़्त नहीं है !!..
प्रकाश द्विवेदी (प्रेम )
+918602150751

No comments:
Post a Comment